in , ,

योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जनता में उत्साह : लल्लू सिंह

अयोध्या विधायक व महापौर ने नगर में किया जनसम्पर्क

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने अमानीगंज क्षेत्र के दर्जनों गांव में चैपाल लगायी। प्रातः नगर के कंधारी बाजार व अंगूरीबाग में जनसम्पर्क किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने झारखण्डी, जयप्रकाश नारायन वार्ड में तथा महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुंड वार्ड में जनसम्पर्क किया। सांसद लल्लू सिंह ने डीली सरैया, मऊ घनश्यामपुर, आमावा सूफी, रायपट्टी, भानू डिहा, घरौली, रौतावा, भखौली समेत कई गांवो में चैपाल के दौरान कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्य व योजनाओं को लेकर जनता में उत्साह का माहौल है। भाजपा को मिल रहे अपार जनसमर्थन को लेकर विपक्षी घबड़ा गये है और वह असंयमित भाषा का प्रयोग करने लगे है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में रही है। यहां अरबों की विकास की परियोजनाएं प्रदान की गयी है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। अयोध्या अपने विकसित रुवरुप में आ रही है। यहां विकास व यात्री सुविधाओ में बढ़ोत्तरी से पयर्टन में वृद्धि हुई है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, धीरज यादव, तिलकराम मौर्या शैलेन्दर कोरी, संदीप मध्यान्ह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

दर्जनों स्वयंसेवी संस्थाओं ने दिया भाजपा को समर्थन

भाजपा एनपजीओ प्रकोष्ठ की बैठक

अयोध्या। दर्जनों स्वयंसेवी संस्थाओं ने भाजपा को अपना समर्थन प्रदान किया है। भाजपा एनजीओं प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रसून जोशी की अगुवाई में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें उन्होने कहा कि भाजपा सेवा भाव के साथ सदा गरीबों के बीच मौजूद रहती है। जनता के सुख दुख में पार्टी के कार्यकर्ता शरीक होते रहते है। पार्टी के भीतर सबका सम्मान है। इसी भावना के साथ चलते हुए आज कई स्वयंसेवी संस्थाएं भाजपा के साथ खड़ी है।
जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों जिनका सम्मान पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष सेवा सहयोगी संगम कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया था। इसकी बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें सामूहिक रुप से सभी ने अपना समर्थन प्रदान किया। इस अवसर पर जिला संयोजक ब्रहमानंद शुक्ला, सुनील दूबे, उपेन्द्र मणि त्रिपाठी, डा प्रेमचंद पाण्डेय, महिला सेना की अध्यक्ष भारती सिंह, अनीता द्विवेदी इत्यादि मौजूद रही।

इसे भी पढ़े  रामनगरी अयोध्या में लोढ़ा ग्रुप और किसानों में ठनी

What do you think?

Written by Next Khabar Team

मोदी ने नोटबंदी कर उद्योगपतियों को पहुंचाया फायदा : कैलाश चौरसिया

बदहाली की गिरफ्त में जिला चिकित्सालय