इप्टा की ढाई आखर प्रेम की राष्ट्रीय सांस्कृतिक यात्रा ने सौहार्द का दिया संदेश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-वरिष्ठ रंगकर्मी बृजेश यादव व उनकी टीम ने आज की परिस्थितियों पर कई लोकगीत प्रस्तुत किया


अयोध्या। प्रेम, भाईचारा और बंधुत्व को समर्पित भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की ढाई आखर प्रेम की राष्ट्रीय सांस्कृतिक उप प्रादेशिक पद यात्रा शहर के बुद्धिजीवियों, सांस्कृतिक कर्मियों, लेखकों व सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में निकालकर सौहार्द का संदेश दिया गया। यात्रा की शुरुआत मण्डल कारागार स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नगर निगम स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए गांधी पार्क पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ रंगकर्मी बृजेश यादव व उनकी टीम ने आज की परिस्थितियों पर कई लोकगीत प्रस्तुत किया।

इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार एवं अवधराम यादव ने भी अपने क्रांतिकारी गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में मौजूद लोगों में उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील लेखक संघ के जिलाध्यक्ष स्वप्निल श्रीवास्तव और संचालन इप्टा के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद तिवारी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त हुई सभा में अपनी बात रखते हुए प्रगतिशील लेखक संघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रघुवंशमणि ने यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आज की परिस्थितियों में जिस तरह समाज में विभाजन की रेखा खींची जा रही है उससे देश लगातार अंधकार की तरफ जा रहा है।

इस तरह की यात्रा प्रेम और भाईचारा का संदेश देता है। पद यात्रा में वरिष्ठ साहित्यकार आर डी आनन्द, आशाराम जागरथ, भाकपा जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी, भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद, माकपा जिला सचिव अशोक यादव, संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक मयाराम वर्मा, वरिष्ठ भाकपा नेता रामतीर्थ पाठक, माकपा के पूर्व जिला सचिव माताबदल, रामजी राम यादव, उदयचंद यादव, अजय शर्मा चंचल, बद्रीनाथ यादव, ओमप्रकाश यादव, अवधेश निषाद, सूबेदार, रामजी, जितेंद्र यादव आदि लोग शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  कलयुग का सबसे बड़ा दान रक्तदान : जय शंकर पाण्डेय

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya