धर्मनिरपेक्षता दिवस के रूप में पीएसपी ने मनाया मुलायम का जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कुष्ठ आश्रम में वितरित किया फल, किया रक्तदान

फैजाबाद। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस को धर्मनिरपेक्षता दिवस के रुप में मना रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कुष्ठ आश्रम में फल वितरित कर वहां की समस्या के निराकरण के बारे में चर्चा की। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के आदित्य यादव युवा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव दुर्गा यादव के नेतृत्व में कुष्ठ आश्रम में फल वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीब मजलूम किसानों के सच्चे समर्थक थे। इस अवसर पर लोहिया यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष अजय यादव ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर आदित्य यादव युवा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सनी श्रीवास्तव, जिला सचिव कन्हैया सिंह सहित भारी संख्या में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह मंगलम गेस्ट हाउस में गोष्ठी आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रसपा मुख्य प्रवक्ता सी.पी.राय रहें। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ललित यादव ने किया। इसी बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया), फैजाबाद का जिला प्रवक्ता विकास यादव ‘‘विक्कू’’ को मनोनीत किया गया। गोष्ठी में मुख्य रुप से मण्डल प्रभारी फूलचन्द यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल सिंह राणा, पूर्व जिलापंचायत सदस्य महेन्द्र यादव व वरिष्ठ नेता नान्हू यादव, बमबम यादव, जगदीश यादव, अमित श्रीवास्तव (बंगाली), नमन पाण्डेय, विक्रम सिंह आदि ने गोष्ठी में अपने विचार रखे। जिसमें वीरु सिंह, हरिहर यादव, सुभाष वर्मा, अमित जायसवाल, शान मोहम्मद, राजकुमार यादव, चंदन यादव, रामतीरथ वर्मा, फूलचन्द वर्मा, सद्दाम खान व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा प्रसपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष चंदन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल, फैजाबाद में रक्तदान किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya