आमजन के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना रहेगी प्राथमिकता : निखिल टीकाराम फुंडे

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नवागत डीएम ने गिनाई प्राथमिकताएं, कहा- जनपदवासियों को उपलब्ध करायी जायेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

अयोध्या। नवागत जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने गुरुवार देर शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जिले के विकास एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि मुझे अयोध्या जी की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अयोध्या को विश्व पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किये जाने का शासन व प्रशासन द्वारा निरन्तर प्रयास जारी है, जिसके क्रम में यहां विभिन्न परियोजनाओं व योजनाओं का संचालन हो रहा है और जनपद में आमजन/श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहेगी और साथ साथ संचालित योजनाओं को भी गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्ण कराया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को लाभ दिलाने तथा उनकी समस्या व शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने कार्यालय में 10 से 12 बजे तक बैठकर सुनते हुए उनका निराकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जायेगी।

उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण व बैठक करते हुए उसको भी शासन की मंशा के अनुरूप क्रियान्वित कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग के साथ साथ विभिन्न शिकायत पोर्टल संचालित है जिसका आम जनमानस अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है और उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 महेंद्र कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अशोक कुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, विशेष कार्याधिकारी राम अचल व कौशल श्रीवास्तव, सूचना विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya