वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष बने प्रो. अशोक शुक्ला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एम0बी0ए0 विभाग के प्रो0 अशोक शुक्ला को वाणिज्य संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उ0प्र0 राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 27 की उपधारा-7 के प्रविधान के तहत कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित के आदेश 30 सितम्बर 2019 के क्रम में प्रो0 अशोक शुक्ला को वाणिज्य संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति 01 अक्टूबर 2019 से प्रभावी होकर तीन वर्ष के लिए होगी। वर्तमान संकायाध्यक्ष प्रो0 आर0 एन0 राय का कार्यकाल 01 अक्टूबर 2019 को पूर्ण हो गया। वरिष्ठता क्रम चक्रनानुसार यह दायित्व प्रो0 शुक्ल को दिया गया। प्रो0 शुक्ल वर्तमान समय में आईक्यूएसी के निदेशक के पद दायित्व का निवर्हन कर रहे है। इससे पूर्व विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एवं व्यवसाय प्रबन्धन एवं उद्यमिता विभाग के विभागाध्यक्ष के साथ यूजीसी एवं प्लेसमेंट सेल के समन्वयक, कार्यपरिषद, रूसा, अध्ययन बोर्ड एवं कोर्ट सभा के सदस्य भी रह चुके है।
इस उपलब्धि पर प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ला, व्यवसाय प्रबन्धन एवं उद्यमिता विभाग के विभागाध्यक्ष के प्रो0 आर0एन0 राय, कला संकायाध्यक्ष प्रो0 एन0के0 तिवारी, विधि संकायाध्यक्ष डॉद्ध त्रिभुवन शुक्ला, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो0 आर0 के तिवारी, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 एम0पी0 सिंह, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 जसवंत सिंह, प्रो0 मृदुला मिश्रा, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, डॉ0 शैलेन्द्र वर्मा, डॉ0 रोहित राना, डॉ0 नरेश चौधरी, डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों मनोनीत होने पर बधाई दी।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya