पौसरा राजवाहा में पानी न आने से बढ़ी परेशानी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग रजनीश गौतम से मिला पौसरा राजवाहा में पानी ना आने के संबंध में पानी ना पहुंचने से हजारों किसानों की धान की रोपाई लेट हो रही है किसानों में हाहाकार मचा हुआ है।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क पुलिया में जो शटरिंग कराई गई थी वह अभी तक हटाई नहीं गई जिस संबंध में एफआईआर के लिए दरखास दिया है जो अभी नहीं हुई और अधिशासी अभियंता ने बताया कि कल शटरिंग हटा लेते हैं तो हम परसों से पानी देना सुनिश्चित करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि 12 जुलाई तक पौसरा राजवाहा में पानी ना पहुंचा तो विकासखंड मया बाजार में चक्का जाम करेंगे उत्पन्न स्थिति की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कर्मचारी की होंगी। प्रतिनिधि मंडल में शोभाराम यादव प्रदेश सचिव अजय यादव महानगर अध्यक्ष जिलामहासचिव राजमणि राम आजोर धीरेंद्र व रामसिंह आदि लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े  दीपोत्सव से पहले जगमगाई रामनगरी की सड़कें
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya