प्रो. अखिलेश कुमार सिंह को अवध विवि के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-वर्तमान कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने निजी कारणों से मंगलवार को कुलाधिपति को सौंपा था अपना इस्तीफा

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भईया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह को अवध विश्वविद्यालय अयोध्या का अतिरिक्त कुलपति का कार्यभार नियमित नियुक्ति होने तक के लिए किया गया।

 

बुधवार को प्रातः विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में नवागत कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। वर्तमान कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने नवागत कुलप्रति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह को कार्यभार सौपा। विदित हो कि कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने मंगलवार को निजी कारणों से कुलाधिपति को अपना इस्तीफा सौप दिया था। इसी के दृष्टिगत कुलाधिपति श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह को विश्वविद्यालय के दायित्वों के निर्वहन के लिए अतिरिक्त कार्यभार सौपा।

मौके पर कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी प्रो0 चयन कुमार मिश्र, मुख्य नियंता प्रो0 अजय प्रताप सिंह, प्रो0 नीलम पाठक, डॉ0 संग्राम सिंह, डॉ0 रोहित राना सिंह, डॉ0 अभिषेक सिंह, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 मोहन चन्द्र तिवारी, डॉ0 राजेश पाण्डेय, सुरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  जनता तक पहुंचे परिणाम, कागजों में नहीं रुके योजनाएं : स्वतंत्र देव सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya