प्रियंका ने अवध विश्वविद्यालय को दिलाया स्वर्ण पदक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अवध विवि को क्वान की डो महिला प्रतियोगिता में मिला स्वर्ण पदक

अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की खिलाड़ी प्रियंका कुमारी ने चंडीगढ विश्वविद्यालय मोहाली में आयोजित अखिल भारती अंतर विश्वविद्यालय क्वान की डो महिला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रियंका के 71 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की झोली में इस वर्ष का पहला स्वर्ण पदक दिलाकर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। इस प्रतियोगिता के टीम कोच सुरेश कुमार सिंह रहे।

विश्वविद्यालय खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाडी छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की महिला खिलाडी खेल में गौरवशाली सफलताएं अर्जित कर रही है जो कि महिला सशक्तिकरण का परिचायक है। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए और पदक जीतने की उम्मीद की।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, मुख्य कुलानुशासक प्रो. अजय प्रताप सिंह, कुलसचिव उमानाथ, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ0 संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ0 राना रोहित सिंह, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो वी. पी. सिंह, महामंत्री प्रो. जितेंद सिंह, प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ0 अनुराग पांडेय, डॉ0 विनय कुमार सिंह, डॉ. कपिल राणा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ अनिल मिश्रा, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ0 मुकेश वर्मा सहित अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya