प्रमुख सचिव पर्यटन ने दीपोत्सव-2022 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-सांस्कृतिक विरासतों को प्रदर्शित किए जाने के लिए रूपरेखा तय किए जाने पर चर्चा

अयोध्या। दिव्य दीपोत्सव-2022 की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश शासन, पर्यटन विभाग व अवध विश्वविद्यालय के साथ संयुक्त आनलाइन समीक्षा बैठक में मंगलवार को दोपहर एक बजे प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश पर्यटन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश पर्यटन मुकेश मेश्राम ने दीपोत्सव के आयोजन को लेकर अविवि के कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह, आयुक्त अयोध्या मडंल, निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, लखनऊ, विशेष सचिव पर्यटन विभाग, निदेशक संस्कृति विभाग, जिलाधिकारी अयोध्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, अयोध्या उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त अयोध्या, वित्त नियंत्रक पर्यटन निदेशालय, उप निर्देशक पर्यटन, टै्रवेल एण्ड ट्रेड, उपनिदेशक पर्यटन अयोध्या, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी के मध्य प्रमुख विन्दुओं पर मंथन किया गया।

उन्होंने दीपोत्सव-2022 के भव्य आयोजन को लेकर प्रशासनिक मानदण्डों के साथ सांस्कृतिक विरासतों को प्रदर्शित किए जाने के लिए रूपरेखा तय किए जाने पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में कई देशों की सांस्कृतिक झंलकियों के साथ रामायण, रामलीला, पेंटिंग व रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी में राम की पैड़ी दीप्तमान होगी। इसके साथ अन्य विन्दुओं पर आलाधिकारियों के साथ गहन मंथन किया। इसी क्रम में बैठक में दीपोत्सव-2022 के नोडल अधिकारी प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा शासन की मंशानुरूप आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। दीपोत्सव की तैयारियां शीघ्रता के साथ की जा रही है। दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए राम की पैड़ी के घाटों का मुआयना भी किया जा रहा है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya