डॉ. प्रज्ञा यादव को राष्ट्रपति ने प्रदान किया शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राष्ट्रपति द्वारा डॉ. प्रज्ञा यादव को सम्मानित किए जाने पर अवध विवि की कुलपति सहित शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शोधार्थियों में हर्ष

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की पुरातन व वैज्ञानिक डॉ0 प्रज्ञा धु्रव यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शांति स्वरूप भटनागर राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे कोवैक्सीन टीके के निर्माण और अनुसंधान में देश के प्रमुख वैज्ञानिकों के टीम में शामिल रही। इसके अलावा उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ- प्रज्ञा यादव को राष्ट्रपति द्वारा शांति स्वरूप भटनागर राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है। वे विश्वविद्यालय से बीएससी एवं एमएससी की पढ़ाई करने के उपरांत दो वर्ष की फेलोशिप स्टडी के लिए अमेरिका चली गई। वर्तमान में भारत सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे में वैज्ञानिक के रूप में सेवा प्रदान कर रही है।

वही वैज्ञानिक डॉ0 प्रज्ञा धु्रव यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित होने पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने बधाई दी। कहा कि विश्वविद्यालय की पुरातन छात्रा ने राष्ट्रीय फलक पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। वे अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

उन्होंने बताया कि कोवैक्सीन टीके के निर्माण और अनुसंधान में देश के प्रमुख वैज्ञानिकों में डॉ0 प्रज्ञा भी शामिल रही। उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। इन्हें शांति स्वरूप भटनागर राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर विश्वविद्यालय को गर्व है।

डॉ0 प्रज्ञा यादव को सम्मानित किए जाने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शोधार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya