राष्ट्रपति ने रामायण कॉन्क्लेव का किया शुभारम्भ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बिना राम के अयोध्या की नहीं की जा सकती कल्पना : रामनाथ कोविंद

अयोध्या। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसीडेंसीएल ट्रेन रामनगरी अयोध्या पहुंच गए हैं। अयोध्या पहुंचने पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ देश की प्रथम महिला नागरिक सविता कोविंद, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। राष्ट्रपति ने रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस दौरान लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने शानदार अंदाज में गीतों की प्रस्तुति दी। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने जय श्रीराम का जयघोष किया। अयोध्या धाम को पूरी तरह से सील किया गया। सभी एंट्री प्वॉइंट पर बैरियर लगाए गए।

राष्ट्रपति 4 घंटे 10 मिनट अयोध्या में रहेंगे। 12 बजे से 1 बजे तक राम कथा पार्क रामायण कॉन्क्लेव के शुभारंभ कार्यक्रम में रहेंगे। इस दौरान संस्कृति विभाग के पुस्तक का विमोचन, रामायण सबरी गायन, अयोध्या पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन, 3 परियोजनाओं का लोकार्पण होना है। इसके बाद रामकथा पार्क, यात्री निवास पर अयोध्या की प्राचीनता , धार्मिकता पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। 2 बजे से 3 बजे तक हनुमानगढ़ी और रामलला दर्शन पूजन करेंगे। और राम जन्मभूमि में वृक्षारोपण करने के बाद दोपहर 3ः40 पर अयोध्या रेलवे स्टेशन वापस हो जाएंगे।

इसे भी पढ़े  पत्रकारिता एक स्वाभिमानी पेशा : सुरेंद्र श्रीवास्तव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya