रामलला के दर पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किया दर्शन-पूजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी , सरयू मैया का किया दुग्धाभिषेक

अयोध्या । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन किया। राष्ट्रपति ने सरयू आरती की। इससे पहले उन्होंने सरयू मैया का दुग्धाभिषेक कर पूजन किया। यहां उन्होंने 2100 बत्ती से आरती की। राष्ट्रपति बुधवार शाम करीब चार बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री/अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महामहिम राष्ट्रपति का फूल माला से भव्य स्वागत किया।

हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन


एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची। वहां गद्दीनशीन महंत प्रेमदास व पुजारी हेमंत दास के सहयोग से उन्होंने संकटमोचन हनुमान के श्रीचरणों में अपनी हाजिरी लगाई। हनुमान जी महाराज का दर्शन पूजन कर आरती की और मंदिर की परिक्रमा की। हनुमानगढ़ी दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति ने सरयू तट स्थित साकेत होटल में विश्राम कर अल्पाहार किया। वहां से राष्ट्रपति सरयू आरती करने पहुंचीं। राष्ट्रपति ने करीब आधे घंटे तक सरयू का दर्शन पूजन और आरती की। इस दौरान उन्होंने सरयू आरती के समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास से सरयू की महिमा के बारे में जानकारी प्राप्त की।

रामलला के चरणों में झुकाया शीश


राष्ट्रपति ने भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन कर राम लला की आरती उतारी। श्रीराम का दीदार कर वे भावविभोर हो गईं। उनके स्वागत में मंदिर परिसर सहित पूरे गर्भगृह को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद कुबेर टीला पहुंची,जहां उन्होंने परिवार के संग कुबेश्वर महादेव का विधि विधान से दर्शन-पूजन कर आरती- उतारी किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya