राम की पैड़ी के लिए रिमॉडलिंग योजना तैयार: धर्मपाल सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रबी सत्र में 280 किमी नहर की करायी जायेगी सिल्ट सफाई

फैजाबाद। अयोध्या में राम की पैड़ी पर पानी ठहराव होने के कारण सिल्ट सेवार और कूड़ा एकत्र हो जाता है जिससे सतत जल प्रवाह बाधित हो जाता है। प्रदेश सरकार ने राम की पैड़ी के लिए रिमाडलिंग परियोजना तैयार कर ली है जिसके माडल स्टडी के लिए सिंचाई अनुसंधान संस्थान रूड़की को भेजा गया है। यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिया। इसके पूर्व उन्होंने सिंचाई विभाग के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक किया।
उन्होंने कहा कि राम की पैड़ी के अविरल जल प्रवाह के लिए एक परियोजना स्टेज-1 लागत रूपया 2982.86 लाख तैयार किया गया है। परियोजना में पम्प हाउस की क्षमता 40 क्यूसेक से बढ़ाकर 240 क्यूसेक करके बढ़े हुए डिस्चार्ज से मुक्त चैनल में ग्रेविटी ्प्रो उत्पन्न किया जायेगा। पूरे साल जल की उपलब्धता के लिए ड्रेजर का प्राविधान किया गया है। उन्होंने बताया कि फैजाबाद जनपद में इस साल रबी 1426 फसली में 280 किमी नहरों के सिल्ट सफाई कराया जाना प्रस्तावित है। नलकूप निर्माण खण्ड द्वारा 29 नये नलकूप निर्माण प्रस्तावित हैं जिसमें से 4 नलकूप का कार्य प्रगति पर है। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के तहत 80.320 हेक्टेयर भूमि क्रय किया जाना प्रस्तावित है जिसके सापेक्ष 12 अक्टूबर तक 55.421 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गुप्तारघाट के निर्माण की परियोजना लागत रूपया 3563.66 लाख (लम्बाई 800 मीटर) का कार्य चल रहा है। 280 मीटर लम्बाई में घाट निर्माण का कार्य दिसम्बर 2018 तक और अवशेष 520 मीटर मार्च 2019 तक पूरा कराया जाना प्रस्तावित है। लक्ष्मण किला घाट के निर्माण की परियोजना लागत रूपया 973.41 लाख लम्बाई 180 मीटर निर्माण कार्य की निविदा आमंत्रित की गयी है जिसका निर्माण कार्य अप्रैल 2019 तक पूरा कराया जाना प्रस्तावित है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya