अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में प्री0पीएचडी कोर्स वर्क के समस्त अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर एप्लीकेशन की प्रायोगिक परीक्षा विश्वविद्यालय के आईईटी संस्थान में दिनांक 03 व 04 फरवरी को प्रातः 9 बजे से एवं 1 बजे से दो पाली में सम्पन्न होगी। सभी अभ्यर्थियों का प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रायोगिक परीक्षा समयानुसार विश्वविद्यालय के आईईटी संस्थान में उपस्थिति सुनिश्चित करना होगा। परीक्षा के केन्द्राध्यक्ष प्रो0 रमापति मिश्र ने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को अन्य अवसर नही प्रदान किया जायेगा। प्रायोगिक परीक्षा सम्बन्धित समय सारणी विश्वविद्यालय की साइट पर अपलोड है।
प्री.पीएचडी कोर्स कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा 3 व 4 फरवरी को
106
previous post