प्रयास ट्रस्ट ने आयोजित किया मेधा सम्मान समारोह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बैठक कर सामाजिक कार्यों की तैयार किया रणनीति

अयोध्या। प्रयास ट्रस्ट ने केन्द्रीय कार्यालय कौशलपुरी में मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें एसडीएम पद पर चयनित सोनम यादव,नायब तहसीलदार पद पर चयनित आनंद स्वरूप यादव,दिल्ली विकास प्राधिकरण में जे ई पद पर चयनित मनीष देव यादव,प्रधान सहायक पद पर पदोन्नति हुए प्रकाश चंद यादव,प्रधान सहायक कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक राजपति यादव को सम्मानित किया।

एसडीएम पद पर चयनित सोनम यादव ने कहा निश्चित रूप से समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। नायब तहसीलदार पद पर चयनित आनंद स्वरूप यादव जो वर्तमान में वित्त लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने कहा पद प्राप्त करने के साथ-साथ जिम्मेदारियां बढ़ती हैं उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगा।ट्रस्ट अध्यक्ष राम अवध यादव ने कहा प्रयास के कार्य को देखते हुए लोगों की अपेक्षाएं काफी बढ़ी हैं, हमें उन पर खरा उतरना है, पूरा संगठन इसके लिए शिद्दत से प्रयास करेगा।

जो लोग विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित हुए हैं उन्हें अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़कर समाज के वंचित वर्ग की सेवा करनी होगी और उन्हें न्याय दिलाना होगा। सनबीम स्कूल प्रबंधक निदेशक सोहनलाल यादव ने कहा युवाओं को हताश नहीं होना चाहिए सफल लोगों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य को तय करके उसे पर सतत प्रयास करना चाहिए। डीपी यादव जी ने कहा आज जो चयनित लोग हैं तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोल मॉडल बनेंगे।

प्रयास ट्रस्ट ने बैठक कर तैयार किया सामाजिक कार्यों की रणनीति

प्रयास ट्रस्ट की बैठक केंद्रीय कार्यालय कौशलपुरी कॉलोनी गौशाला पर आयोजित हुई ।बैठक में गोविंद हॉस्पिटल लखनऊ संस्थापक डॉक्टर एम के यादव के प्रति प्रयास ट्रस्ट के निवेदन पर एक्सीडेंट में घायल राम सजीवन यादव का कम से कम खर्चे में इलाज करने के लिए आभार ज्ञापित किया गया।
बैठक में वर्ष 2026 में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श हुआ।

इसे भी पढ़े  अग्नि पीड़ितों से मिले सांसद अवधेश प्रसाद

अप्रैल से जुलाई तक प्रयास ट्रस्ट के विस्तार के लिए प्रत्येक ब्लॉक में मीटिंग आयोजित की जाएगी। 9 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता सेनानी राजबली यादव पूर्व विधायक जी की पुण्यतिथि उनकी जन्म स्थली ग्राम अरई जलालपुर अंबेडकर नगर में मनाई जाएगी। अक्टूबर माह में पूर्व मुख्यमंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में स्वास्थ्य मेला एवं विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। नवम्बर माह में प्रयास सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 का आयोजन होगा। नवंबर-दिसंबर माह में प्रयास ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जगजीवन यादव के संयोजन में समाजवादी चिंतक स्वर्गीय रामसेवक यादव पूर्व सांसद की स्मृति में विचार गोष्ठी व स्वास्थ्य मेला का आयोजन नगर पंचायत राम स्नेहीघाट बाराबंकी में होगा। दिसंबर माह में प्रयास ट्रस्ट सदस्य आशीष यादव के बाबा स्वर्गीय मोहन लाल यादव की स्मृति में स्वास्थ्य मेले का आयोजन मजरुद्दीनपुर खजुरहट बीकापुर में होगा।

उक्त जानकारी देते हुए संगठन मंत्री शिवकुमार यादव ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष राम अवध यादव एवं संचालन अरुण यादव प्रवक्ता ने द्वारा किया गया।उक्त अवसर पर सोहन लाल यादव प्रबंध निदेशक सनबीम स्कूल, इंजीनियर डीपी यादव अमित परिवार, बंशी लाल यादव पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, एडवोकेट राम सूरत यादव पूर्व स्टेनो, डॉक्टर राम प्रताप यादव पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संघ, संजय कुमार यादव सीनियर ऑडिटर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लेखा परीक्षक संघ, विजय यादव, राम शंकर यादव, रामजी यादव, रामानंद फौजी, राम नयन यादव, सुभाष चंद्र यादव, चिंताराम यादव, रामसूरत यादव, राजन यादव लोको पायलट, लाल बहादुर यादव लोको पायलट, सोहन लाल यादव स्टेशन मास्टर, अशोक यादव, सुरेंद्र यादव, विवेक यादव,सीपी यादव, ज्ञान यादव, धर्म चंद्र यादव प्रधान, डॉ एस के यादव, इंजीनियर जितेंद्र यादव, जगजीवन यादव, शंकरजीत यादव पूर्व प्रधान, मुकेश यादव पूर्व प्रधान, विपिन यादव, नीरज जायसवाल, राम निहोर यादव, प्रोफेसर डॉ अनिल यादव, किरन यादव, ललिता यादव, पूजा यादव, विद्या यादव, श्रीपाल यादव नंद बाबा, दीपक यादव, राजेश सिंह, वरिष्ठ सपा नेता अनिल यादव, राजबहादुर यादव, अधिवक्ता देवनारायण यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहब लाल यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya