पुलिसिया बर्बरता के कारण प्रभात पांडेय का हुआ दुखद निधन : अजय राय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा-घटना बेहद निंदनीय, प्रशासन इसकी ज़िम्मेदारी से नहीं बच सकता

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिसिया बर्बरता के कारण हमारे युवा साथी प्रभात पांडेय  का दुखद निधन हो गया। यह हृदयविदारक घटना बेहद निंदनीय है और प्रदेश प्रशासन इसकी पूरी ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकता। इस घटना ने पूरे कांग्रेस परिवार को गहरे आघात में डाल दिया है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ से मृतक प्रभात पांडे के तेरहवीं संस्कार में गोरखपुर जाते समय नाका बाईपास चौराहे पर कार्यकर्ताओं से कहीं।

उन्होंने कहा निश्चित ही प्रभात एक साहसी, होनहार और जांबाज युवा था। इस तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ते हुए उसने जो शहादत दी है, वह व्यर्थ नहीं जाएगी। हम हर हाल में उन्हें इंसाफ दिलाकर रहेंगे। प्रशासन उक्त घटना को उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर दूसरा रूप देने में लगा है, पुलिस प्रशासन ने पूछताछ के दौरान 2-2.30 घंटे तक मेरा बयान लिया गया। जो सही बात है, उसे सामने आना चाहिए और प्रभात पाण्डेय जी के परिवार व कांग्रेस पार्टी को न्याय मिलना चाहिए।

पुलिस ने जो-जो चीजें हमसे मांगी हमने उपलब्ध करा दी हैं लेकिन हमें जो सहयोग मिलना चाहिए, वह हमें नहीं मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा अभी तक जो चीजें सामने आनी चाहिए, वो केवल घुमाई जा रही हैं। जब मुझे पुलिस द्वारा जूते से दबाया गया तो मुझे लगता है कि हमारे कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय के साथ भी ऐसा ही हुआ होगा। बाईपास पर स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव,दिनेश यादव,वेद सिंह, फ्लावर नक़वी, रोहित यादव, फैजान खा, सलमान खा ,अमर यादव, इन्द्रोहन यादव, देवराज यादव, अमर जीत ,राजेश यादव , सत्या यादव आदि प्रमुख रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya