भाजपा अधिकारियों के भरोसे जीतना चाहती है मिल्कीपुर उपचुनाव : अवधेश प्रसाद

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-भाजपा को हराकर मिल्कीपुर की जनता लेगी बाबा साहब के अपमान का बदला

मिल्कीपुर। रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा के पाराताजपुर गांव में स्थित से पब्लिक स्कूल में लोकतंत्र व संविधान बचाओ जन जागरण सभा को संबोधित करते हुए फैजाबाद- अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा नौकरशाहों के भरोसे उपचुनाव लड़ रही हैं और समाजवादी पार्टी जनता के भरोसे चुनाव लड़ रही  हैं।

इतिहास गवाह है कि जब जब सरकार और जनता में लड़ाई हुई है सरकार हारी है और जनता जीती हैं। हार के डर से सात बार प्रदेश के मुख्यमंत्री मिल्कीपुर का दौरा कर चुके है। प्रदेश सरकार के दर्जनों मंत्री मिल्कीपुर में डेरा डाले हुए है।

जिस प्रकार से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का सदन के भीतर अपमान किया है। उससे भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता साफ़ है कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार बाबा साहब द्वारा निर्मित देश के संविधान को को बदलना चाहती हैं।लोकसभा के चुनाव में भाजपा के लोगों ने संविधान बदलने की बात कही थी। तो अयोध्या में बुरी तरह से भाजपा की हुई। उसी तरह से उपचुनाव में मिल्कीपुर की महान जनता बीजेपी को हरा कर बाबा साहब के अपमान का बदला लेगी।

भाजपा के लोग समाज को जाति के नाम पर,धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर रही हैं ताकि ये देश में तानाशाही कर सके। आज महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, चरम पर है। जनता सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं और अखिलेश यादव की तरफ़ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।

इसे भी पढ़े  चुनाव आयोग से तैनात तीनों चुनाव प्रेक्षकों के साथ नियुक्त किए गए सहायक

मिल्कीपुर के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। और 2027 के चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। कार्यक्रम को छोटेलाल यादव, पृथ्वीराज यादव, रामतेज यादव, लालदेव चौरसिया, महेंद्र यादव, अवधेश सिंह, वेद प्रकाश यादव सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन माखनलाल यादव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya