मुलायम यूथ ब्रिगेड के अयोध्या विधानसभा उपाध्यक्ष बने प्रभाकर यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय के लोहिया भवन में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शोएब खान और संचालन जिला महासचिव संदीप यादव सनी ने किया। बैठक में वक्ताओं द्वारा सभी बूथों पर पदाधिकारियों को 21 नवंबर व 27 नवंबर को रहने की सलाह दी। और कटे हुए नामों को व छूटे हुए नामों को जुडवाने का काम तत्परता से करें। और भाजपा के द्वारा जन विरोधी नीतियों महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से 2022 में सरकार को बदलने के लिए तैयार रहने तथा भाजपा के भ्रामक मुद्दों से सावधान रहने के लिए जोर दिया ।

नव निर्वाचित राष्ट्रीय सचिव विजय बहादुर वर्मा जी का स्वागत किया गया। बैठक में वक्ताओं ने जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव पूर्व एमएलसी तिलकराम वर्मा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी समिति इंद्रपाल यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग त्रिभुवन दत्त प्रजापति उपाध्यक्ष राघवेंद्र , रवि अधिकारी, महमूद खान, कोषाध्यक्ष जुबेर खान, आशुतोष रावत, ध्रुव देव वर्मा, आशुतोष सिंह ,रवि आजाद, अखिलेश यादव, तनवीर अंसारी, उमाशंकर, अंगद यादव ,प्रेमकुमार, सतनारायण यादव, सुरेंद्र यादव, अरुण यादव, अनूप यादव, नवनिर्वाचित विधानसभा उपाध्यक्ष अकाश सिंह राणा ,नवनिर्वाचित अयोध्या विधानसभा उपाध्यक्ष प्रभाकर यादव आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पहलगाम हमले की प्रथम बरसी पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya