कुम्हारों के दीयों की कीमत चाइनीज सामान से अधिक : गौरव दयाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या में सुरक्षा के लिए तैनात किये गये 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी

अयोध्या। दिल्ली से आए 15 सदस्यीय राष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को अयोध्या में विकास कार्यों का अवलोकन किया। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मीडिया दल को संबोधित करते हुए कहा, कुम्हारों द्वारा बनाए गए दीयों की कीमत हमारे लिए चाइनीज सामान से अधिक है, जो स्थानीय कला और स्वदेशी उत्पादों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए, आईजी श्री प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ए0आई0 तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या में विकास परियोजनाओं का अवलोकन किया और केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय स्तर के कई मीडियाकर्मी शामिल है और इस यात्रा का उद्देश्य उनके माध्यम से देश की जनता को अयोध्या की विरासत, राम मंदिर निर्माण की प्रगति और दीपोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा करना है।

इससे क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। पीआईबी दिल्ली के अपर महानिदेशक श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में आया यह दल अयोध्या और राजधानी लखनऊ में केंद्र सरकार के प्रयासों द्वारा उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों का अवलोकन कर रहा है।

अष्टम दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम आज, तैयारियां पूरी

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अष्टम दीपोत्सव 2024 के भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए 30 अक्टूबर को दोपहर लगभग 2ः40 बजे अयोध्या आगमन होगा। मुख्यमंत्री अपने राजकीय विमान से राम कथा पार्क में बने हेलीपैड पर उतरेंगे, इसके पश्चात मुख्यमंत्री राम कथा पार्क में संस्कृति विभाग द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी एवं झांकियों का अवलोकन करेंगे तथा राम कथा पार्क हेलीपैड पर भरत मिलाप कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़े  देशभर के अभियंताओं ने सीखा क्षमता वृद्धि का हुनर

इसके बाद मुख्यमंत्री जी राम कथा पार्क में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री राम की पैड़ी सरयू तट पर सरयू आरती में शामिल होंगे इसके बाद वहां से निकलकर राम की पैड़ी अयोध्या में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर वहां पर फायर केकर शो का अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री राम की पैड़ी से निकलर मुख्य मंच रामकथा पार्क में अन्तर्राष्ट्रीय/भारतीय रामलीलाओं का मंचन को देखेंगे इसके बाद वह सरयू अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन मुख्यमंत्री जी सरयू अतिथि गृह से निकलकर हनुमानगढ़ी व श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन पूजन करेंगे। तत्पश्चात मणिराम दास छावनी, कारसेवकपुरम में पूज्य संतगणों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात वहां से निकलकर राम कथा पार्क हेलीपैड से गोरखपुर के लिए रवाना हो जायेंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya