धूमधाम से मनी डाॅ. अम्बेडकर की 128वीं जयंती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

वक्ताओं ने कहा गरीबों के मसीहा थे बाबा साहब

अयोध्या। संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की 128वीं जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर सपा व बसपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की। साथ ही साथ बसपा के संस्थापक काशीराम व समाजवादी चिन्तक डाॅ0 राममनोहर लोहिया के चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया। बहुजन समाज पार्टी द्वारा देवकाली स्थित उत्सव लाॅन में जयन्ती मनायी गयी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बसपा के जोन इंचार्ज पवन कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा व आरएसएस एक बड़ी साजिश करके देश का संविधान खत्म करने की रणनीति बना रही है। यदि देश का संविधान खत्म हो गया तो देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ जायेगा। जयन्ती कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्ती-देवीपाटन-फैजाबाद मण्डल के सेक्टर प्रभारी विश्वनाथ पाल व संचालन बसपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप आनन्द ने किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, बाबू रामकरन, बीकापुर के पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बब्लू, राम गोपाल कोरी, सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी, डा0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, रालोद के जिलाध्यक्ष चैधरी रामसिंह पटेल, छोटेलाल यादव, दिलीप कुमार विमल, अजय आजाद, मोहम्मद असद, ओम प्रकाश वर्मा, रामलगन विद्यार्थी, मुन्नालाल मास्टर, जिला पंचायत सदस्य रेखा चैधरी, अनिल गौतम, कृष्ण कुमार पासी, मुस्तफा अली, राम सुमेर, बसपा महानगर अध्यक्ष जुनेद राईन आदि ने सम्बोधित कर डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला व बसपा के विधान सभा अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। सपा कार्यालय लोहिया भवन में डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रूप से मौजूद सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि बाबा साहब के संविधान व देश के लोकतंत्र को बचाने के लिये सपा-बसपा का गठबन्धन हुआ है। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि इस मौके पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता सपा अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओपी पासवान व संचालन सपा जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। गोष्ठी को बाबूराम गौड, शैलेन्द्र यादव, सुनील रावत, शिवकुमार गौड़, संजय प्रसाद चैधरी, एस0के0 रावत, राजन रावत, डा0 के0पी0 चैधरी, अजय रावत, अनुभव रावत आदि ने सम्बोधित किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya