सड़क हादसे में पालिटेक्निक छात्र को हेड इंजरी, रेफर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लखनऊ हाईवे पर गुरुवार की शाम राजकीय पॉलिटेक्निक का एक छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे के शिकार छात्र को हेड इंजरी हुई है। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसको दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। हालांकि साथी छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बताया गया कि प्रतापगढ़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला 21 वर्षीय अंकुश यादव यहां कैंट थाना क्षेत्र के मुमताज नगर इलाके में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। गुरुवार की शाम वह अपने सहपाठी बहराइच जनपद के मिहीपुरवा थाना क्षेत्र स्थित मिहीपुरवा निवासी उत्कर्ष पुत्र अचिंत कुमार के साथ सब्जी खरीद कर कमरे पर वापस लौट रहा था। इसी दौरान लखनऊ हाईवे पर सहादतगंज क्षेत्र में एक ऑटोमोबाइल एजेंसी के पास उधर से गुजर रही एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अंकुश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उत्कर्ष को हल्की चोट आई।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार ने परीक्षण के बाद हेड इंजरी की शिकायत होने के कारण छात्र अंकुश यादव को भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया और फिर हालत गंभीर देख दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही उसके साथ ही छात्र उत्कर्ष का प्राथमिक उपचार किया है। अग्रिम विधिक करवाई और जांच पड़ताल के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भेजवाया गया है।

सड़क हादसे में बिहार निवासी युवक घायल

अयोध्या। जनपद में हुई एक सड़क दुर्घटना में बिहार निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े  जानलेवा हमले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल कारतूस बरामद

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बिहार प्रांत के सीतामढ़ी जिले के मजेरगंज थाना क्षेत्र स्थित कोरी मदन निवासी 24 वर्षीय आदर्श कुमार सिंह पुत्र सुनील सिंह को गंभीर हाल में उसका दोस्त शिवकुमार लेकर जिला अस्पताल आया था। दोस्त ने बताया कि आदर्श सड़क हादसे में घायल हो गया है। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसकी हालत गंभीर देख उपचार के लिए भर्ती किया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।

कक्षा तीन के छात्र की पिटाई, पुलिस ने कराया मेडिकल

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र में रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक प्रतिष्ठित विद्यालय में मासूम छात्र की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। प्रकरण में शिकायत पर पुलिस ने पीढ़ी छात्र का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।

बताया गया कि पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के डाभासेमर का रहने वाला 10 वर्षीय शिवाय सिंह पुत्र दीपक सिंह मऊ शिवाला क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। रोज की तरह वह गुरुवार को भी अपने स्कूल गया हुआ था।स्कूल में उसकी शिक्षिका ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दो। पीड़ित परिवार का कहना है कि शिक्षिका के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी गई है।

शिकायत पर कैंट पुलिस में पीड़ित छात्रा का जिला अस्पताल ने मेडिकल परीक्षण कराया है। उसके बाएं गाल पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रकरण में पुलिस में जांच पड़ताल और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya