पशु तस्कर समझ पुलिस ने चलाई ताबड़तोड़ गोली, एक गंभीर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पशु तस्कर समझ पुलिस ने घेराबंदी करके डीसीएम वाहन को रोंका और ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग की चपेट में आने से वाहन क्लीनर 17 वर्षीय साजन घायल हो गया तथा वाहन चालक अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला पड़ोसी जनपद गोण्डा के थाना वजीरगंज अन्तर्गत दोस्तपुर का है। भोर में खाली डीसीएम जा रही थी जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया वाहन जब नहीं रूका तो वायरलेस से सूचना देकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मार्ग पर खड़ी हो गयी। वाहन को पुलिस ने रोकने का इशारा किया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया वाहन सवार क्लीनर साजन पुत्र मंजीश निवासी मदारपुर थाना सरपत जनपद जौनपुर के पैर में गोली लगी वाहन से कूदने के कारण क्लीनर के पैर की हड्डी भी टूट गयी पुलिस ने वाहन चालक अशोक को धर दबोचा।
बताते चलें कि हाईवे पर तैनात पुलिस को शंका हुई कि डीसीएम वाहन में पशु लादकर तस्कर वध के लिए ले जा रहे हैं चूंकि पुलिस के इशारा करने पर भी जब वाहन नहीं रूका तो उनका संदेह पुख्ता हो गया। भाग रहे वाहन को पकड़ने के लिए आगे घेराबंदी की गयी और वाहन को रोंक दिया गया। वाहन रोंकने के बाद पुलिस को पता चला कि डीसीएम खाली है उसमे न तो पशु हैं और न ही कोई सामान ही रखा हुआ है।
घायल क्लीनर साजन को पुलिस वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गयी जहां से उसे जिला चिकित्सालय गोण्डा रिफर कर दिया गया। मनकापुर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाख साथी एसआई के साथ वाहन से घायल क्लीनर साजन को जिला चिकित्सालय गोण्डा ले जाने के बजाय अयोध्या जिला चिकित्सालय ले आये। घायल क्लीनर को प्राथमिक चिकित्सा के बाद मेडिकल कालेज लखनऊ रिफर कर दिया गया है। पत्रकारों ने जब पुलिस निरीक्षक अभिलाख से घटना के सम्बन्ध में जानकारी चाहा तो कुछ बताने के बजाय वह अपनी जीप में बैठकर भाग खड़े हुए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya