पुलिस ने 275 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब किया बरामद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-स्कार्पियो सवार 8 आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या। हरियाणा से बिहार जा रही अवैध शराब से भरे ट्रक को अयोध्या पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने 275 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान ट्रक के साथ चल रहे एक स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने रोका, जिसमें बैठे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अयोध्या कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 5 बजे एसटीएफ द्वारा मिली सूचना के आधार पर अयोध्या के एनएच 27 पर जा रहे ट्रक को रोका गया। ट्रक में आगे और पीछे से दैनिक उपयोगी डाबर कंपनी के सामान रखे गए थे, जो असम सिलीगुड़ी जा रहा था। बीच में इन शराब की पेटियों को छुपाया गया था। जांच पड़ताल के बाद शराब की सभी 275 पेटियों को जब्त कर लिया गया है।

शराब को हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। छापेमारी के बाद ट्रक चालक सहित गिरफ्तार आठ अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया है। इस सभी आरोपियों व ट्रक मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े  बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य होते हैं बाधित :दयाशंकर सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya