-महापौर ने साकेतपुरी एवं देवकाली इलाके में पदयात्रा निकाली, जन-जन से किया सफाई के महायज्ञ में शामिल होने का आह्वान
अयोध्या। आगामी 31 मई को चलने वाले स्वच्छता महाभियान में हर घर सहभागी बने और 30 मिनट सफाई कार्य में देकर नगर को साफ-सुथरा बनाने में अपना योगदान दे। यह आह्वान किया महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने। वह पदयात्रा के चौथे दिन साकेतपुरी एवं देवकाली वार्ड में भ्रमण कर रहे थे। महापौर का भ्रमण साकेतपुरी पेट्रोल पंप से रविवार को सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो साकेतपुरी कॉलोनी, देवकाली बाईपास, देवकाली पुलिस चौकी होते हुए बाईपास पेट्रोल पंप तक पहुंच कर समाप्त हो गया।
इस दौरान महापौर ने लोगों से मुलाकात की और उन्हें 31 मई के श्एक रविवार, हर परिवार, करें गंदगी पर वारश् कंपेन में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान जगह-जगह स्टिकर लगाए गए और उसे स्कैन कर ऑनलाइन सफाई अभियान में भागीदारी करनके लिए पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया। महापौर ने लोगों से कहा कि रविवार के दिन महज 30 मिनट अपने घर के आसपास की गई सफाई अयोध्या वासियों में स्वच्छता के प्रति समर्पण का भाव पिरोएगी। इसका संदेश देश और दुनिया में जाएगा।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि इस अभियान में अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ के अलावा पार्षद चंदन सिंह, सर्वजीत यादव, जगत नारायण यादव, मंसूर अहमद, सुनीता गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, शिक्षाविद डॉ. संजय तिवारी, सुबोध चतुर्वेदी, विजय कुमार सिंह बंटी, पूर्व डीजीसी अशोक मिश्र, गुरबक्श सिंह अजीत, डॉ विनय सिंह, उमेश सिंह, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, डॉ. आलोक त्रिपाठी, पूर्व पार्षद नीलम सिंह, संजय गुप्त, विनोद पांडे, श्रीनिवास शास्त्री आदि शामिल थे
महापौर ने की शिक्षकों एवं खेल संगठनों संग बैठक
-शनिवार की शाम महापौर ने सर्किट हाउस में शिक्षक संगठनों एवं खेल संगठनों के प्रतिनिधियों संग बैठक की और उनसे 31 मई के स्वच्छता अभियान में भागीदार होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर को सफाई के पैमाने पर देश में टॉप टेन स्थान में लाने के लिए समाज के सभी जागरूक वर्ग का सहयोग आवश्यक है। इस मौके पर शिक्षक नेता संजीव चतुर्वेदी, चक्रवर्ती सिंह, पूर्व सैनिक संख्या जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाठक, खिलाड़ी संघ के योगेश्वर सिंह, सुनील अवस्थी, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।