पुलिस ने बरामद किये 20 गोवंश, दो गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रौनाही थाना पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मुबारकगंज चौराहा की नाकाबंदी कर बध के लिए वहन से ले जाये जा रहे 20 गोवशियों को बरामद किया। मौके से दो पशु तस्कर पकड़े गये। पकड़े गये तस्करों की पहचान राजेश कुमार पुत्र रज्जन प्रसाद निवासी ग्राम ऐमातपुर कौण्डर थाना असोथर जनपद फतेहपुर व बाल किशन पुत्र विश्वामित्र निवासी कौशलपुरी थाना नजीराबाद जनपद कानपुर के रूप में हुई।
पकड़े गये तस्करों ने बताया कि पशु तस्करी में दो और लोग शामिल हैं। पुलिस ने मु.अ.सं. 3/2020 गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 घ के तहत मुकदमा कायम कर लिया है। बरामद पशुओं का मेडिकल कराने के लिए रिपोर्ट भेजा गया है मेडिकल के बाद पशुओं की सुर्पुदगी की कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने ट्रक नम्बर यूपी 91टी 2811 को जहां जप्त कर लिया है वहीं तस्करों की जामा तलाशी पर 1930 रूपया व एक कीपैड सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़े  होली पर्व पर सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ व परिवहन निगम ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya