विसर्जन यात्रा में डीजे बजाने को लेकर पुलिस कर्मियों से मारपीट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महिला पुलिस कर्मियों सहित आधा दर्जन घायल

रूदौली। मवई थाना क्षेत्र के कामाख्या धाम के गोमती नदी के पुल पर मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार को कुछ अराजक तत्वों ने डीजे बजाने को लेकर पुलिसकर्मियों से मारपीट की । एक पुलिसकर्मी को नदी में धकेल दिया।मारपीट में एक महिला पुलिस कर्मी सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।घटना की जानकारी होने पर कई थानों की फोर्स के अलावा एसडीएम विपिन सिंह व सीओ रुदौली डॉ धर्मेन्द्र यादव पहुँच गए।जानकारी के अनुसार रुदौली मवई थाना क्षेत्र के कामाख्याधाम में गोमती नदी पर मंगलवार को दुर्गा प्रतिमाओ का विसर्जन हो रहा था। विसर्जन में अमानी गंज की ओर से आई मूर्तियों के साथ डीजे भी आया था जिसको बजाने को लेकर पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई।इसी दौरान कुछ अराजकतत्वों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया।जिससे महिला पुलिस कर्मियों सहित लगभग आधा दर्जन घायल हो गये।यही नही डियूटी पर तैनात पुलिस कर्मी राकेश कुमार को नदी में धकेल दिया।आनन फानन में पुलिसकर्मियों को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया।जहां पर तैनात डॉ मोइनुद्दीन ने हालत गम्भीर होने पर महिला कांस्टेबिल सरोज भारती व राकेश कुमार जिला अस्पताल भेज दिया।वही मवई थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव बताया कि प्रतिमाओं के विसर्जन बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़े  फैजाबाद पुस्तक मेला में लेखक अमरकांत परिचर्चा व लोकनृत्य आयोजन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya