लॉकडाउन में बेवजह घूम रहे लोगों का पुलिस ने किया चालान

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-चौक घंटाघर पर की वाहनों की चेकिंग

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे के आदेशानुसार लॉकडाउन में बेवजह रोड पर घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही है उनका चालान किया जा रहा है उसी कड़ी में शनिवार को चौक घंटाघर पर चौकी प्रभारी चौक यशवंत द्विवेदी ने अपने सहयोगी एसआई बृजेश कुमार यादव, हमराही धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार के साथ मिलकर चौक घंटाघर पर बेवजह दोपहिया व चार पहिया वाहनों पर घूम रहे लोगों को रोककर उनसे पूछताछ के बाद उनका चालान किया तथा लोगों को हिदायत दी कि लॉकडाउन में आप सभी अपने घर रहें बेवजह घरों के बाहर मत निकले अगर बहुत ही आवश्यक कार्य हो तो मुंह पर मास्क लगाकर निकले अपना अपने परिवार का ख्याल रखें और सुरक्षित रहें।

इसे भी पढ़े  धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन के जरिए उत्तर प्रदेश आय एवं सृजन में आगे : प्रो. ओम प्रकाश सिंह नेगी

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya