पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने दो शातिर चारों को गिरफ्तार कर लिया जो सड़क के किनारे खड़े वाहनों में लगे उपकरणों की चोरी किया करते थे। यह जानकारी कैंट थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द चौरसिया ने दिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये शातिर चोरों में 20 वर्षीय भोला प्रजापति पुत्र मंगल प्रजापति निवासी ग्राम जनौरा कोतवाली नगर व 19 वर्षीय दीपक सरोज पुत्र राम प्रकाश सरोज निवासी ग्राम इमिलिया थाना हैदरगंज के निवासी हैं। अभियुक्तों के पास से चार बैट्री पुरानी, एक गैस सिलेंडर एक फायर सिलेंडर, 38 इंटरनेट कनेक्टीविटी केबल, 12 सुपर फ्लैक्सिबल वायर, छोटी बड़ी पांच रिंच दो पाना लोहा और 2300 रूपया नकद बरामद हुआ है। यह संगठित गिरोह है और घूमघूमकर चोरी करने का आदी है। अभियुक्तों के विरूद्ध कैंट थाना में मु.अ.सं. 63/2020 आईपीसी की धारा 379/ 41/411 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में उप निरीक्षक पारसनाथ यादव, उप निरीक्षक शशी प्रकाश वर्मा, आरक्षीगण लोकेश कुमार व संदीप कुमार शामिल थे।

अवैध गांजा के साथ गांजा एक गिरफ्तार

अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने गद्दौपुर पुलिया के पास तीन किलो गांजा के साथ 21 वर्षीय प्रीतम यादव पुत्र विजय कुमार यादव निवासी गोदौली मऊशिवाला को गिरफ्तार किया। तस्कर के विरूद्ध कैंट थाना में मु.अ.सं. 66/2020 एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तस्कर को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में उप निरीक्षक पारसनाथ यादव व उप निरीक्षक शशी प्रकाश वर्मा शामिल थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya