पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने सदर बाजार स्थित पीर बाबा मजार के पास से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से दो किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। आर्मी इंटेलीजेंस ने कैंट थाना पुलिस को सूचित किया कि पीर बाबा बाजार के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं और उनके पास अवैध गांजा है। कैंट थाना के एसआई संदीप त्रिपाठी, आरक्षीगण अजीत गुप्ता, अशोक सिंह, मुलायम यादव, शुभम वर्मा ने घेराबंदी करके दोनों तस्करों को धर दबोचा। गिरफ्तार किये गये तस्करों की शिनाख्त संदीप यादव उर्फ विवेक पुत्र स्व. किशन यादव, रोहित चौधरी पुत्र स्व. अशोक चौधरी निवासीगण सदर बाजार थाना कैंट के रूप में हुई है। दोनों के विरूद्ध मु.अ.सं. 509/19 व 520/19 एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

इसे भी पढ़े  प्रतियोगिताओं के विजेता को विधायक ने किया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya