हत्या के आरोप में युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सराय मजरा में 80 वर्षीय वृद्धा बहुता की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी युवती संगीता पुत्री संतराम को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी की निशानदेही में हत्या में प्रयुक्त लोहे का राड भी बरामद कर लिया गया।
बताते चलें कि 25/26 दिसम्बर 2019 की रात में वृद्धा बहुता पत्नी स्व. गया प्रसाद को चोट पहुंचाकर उसके कमरे में ही मौत के घाट उतार दिया गया था। बहुता अपनी बहन के घर अकेले रहती थी उसके कोई बच्चे नहीं थे। मृतका के बहन व बहनोई की भी मौत हो चुकी थी। बहन के लड़के मुम्बई में रहते थे। हत्या की सूचना मिलने पर मुम्बई से मृतका की बहन का लड़का अरविन्द कुमार पाल पुत्र स्व. श्याम लाल निवासी सराय मजरा पूरे भिटवा आया और 2 जनवरी को इनायतनगर थाना में मु.अ.सं. 8/2020 आईपीसी की धारा 302 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कराया। एफआईआर में संगीता पुत्री संतराम निवासी ग्राम सराय मजरा पूरे भिटवा को नामजद किया गया था। विवेचना के दौरान 10 फरवरी को हैरिग्टनगंज बाजार से अभियुक्ता संगीता पाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार होने के बाद संगीता ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि हमारे घर जो लोग आते थे मृतका का घर सामने होने के कारण वह बहुत टोकाटाकी करती थी। इसी को लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका था। हत्या का यही मुख्य कारण था। अभियुक्ता का घर मृतका के घर के सामने है और वह मुकदमा वादी की चचेरी बहन है। हत्यारोपी संगीता को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में इनायतनगर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उप निरीक्षक रणविजय सिंह, आरक्षीगण उमेश चन्द्र सरोज, आशीष मलिक, प्रीति देवी शामिल थीं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya