सट्टेबाजों को पुलिस ने दबोचा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

चार सट्टेबाजों के पास से 5800 रूपया बरामद

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के आदेशानुसार नवीन मंडी उप निरीक्षक अजय सिंह व सिविल लाइन उप निरीक्षक संजीव सिंह अपने अन्य साथियों की मदद से सट्टे बाज़ों को गिरफ्तार किया। तिकोनिया पार्क सिविल लाइन कोतवाली नगर से 4 सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त गण जिसमें अर्पित दुबे निवासी बनबीरपुर थाना कैंट , सुनील उर्फ पृथ्वी यादव निवासी महाजनी टोला थाना कोतवाली नगर, प्रदीप यादव उर्फ बहादुर निवासी बछड़ा सुल्तानपुर थाना कोतवाली नगर ,व आकाश कुमार निवासी खवासपुरा थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर 56 सो रुपए 4 मोबाइल वह सट्टा खिलाने के रशीद व बुक बरामद किया गया। गिरफ्तारी टीम मैं उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह प्रभारी चौकी नवीन मंडी ,उप निरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह प्रभारी चौकी सिविल लाइन ,उप निरीक्षक विजयंत मिश्रा प्रभारी चौकी देवकाली उपनिरीक्षक दिवाकर, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार आरक्षी जितेंद्र बहादुर सरोज आदि लोगो ने सहयोग किया।

इसे भी पढ़े  त्रिलोदकी गंगा के किनारे मुख्यमंत्री करेंगे पौधरोपण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya