भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम का सुना गया उद्बोधन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-ध्वजारोहण कर निकाली गयी पदयात्रा

अयोध्या। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय के अटल सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन लाईव सामूहिक रुप से सुना गया। इसके बाद ध्वजारोहण हुआ तथा पदयात्रा निकाली गयी। पार्टी कार्यालय से निकली पदयात्रा का नगर निगम में समापन हुआ। पार्टी कार्यालय में गोष्ठी के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। परिवारवाद का भाजपा में कोई स्थान नहीं है। पार्टी राष्ट्रवाद के सिद्धान्त पर चलती है।

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित व अपने विचारों के प्रति समर्पित होता है। परिस्थितियां कैसी भी रहीं हो भाजपा ने कभी अपने विचारों से समझौता नहीं किया। महज वोट के लिए जातिवाद व तुष्टिकरण की राजनीति नहीं की। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए हम अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है।

महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। पार्टी की नीतियों से समाज का हर वर्ग खुद को जोड़कर देखता है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर हम तेजी से बढ़ रहे है। इसमें सबका प्रयास समाहित है। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पाण्डेय बादल, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, राधेश्याम त्यागी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू राघवेन्द्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क

जिले के सभी मण्डलों व बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। वहीं जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण करने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में महामंत्री परमानंद मिश्रा, दिवाकर सिंह, आकाशमणि त्रिपाठी, राजेश सिंह, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, सार्थक तिवारी, काशीराम रावत, रविशर्मा, सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya