पीएम नरेंद्र मोदी की रैली फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में 1 मई को प्रस्तावित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती की रैली रूदौली विधान सभा में बुधवार को

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अयोध्या जनपद में 1 मई को रैली प्रस्तावित है। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती की रैली रुदौली व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की रैली मिल्कीपुर में होगी। प्रधानमंत्री की रैली मया बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बगल आयोजित होगी। विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, विधानसभा प्रभारी अभिषेक मिश्रा, विधानसभा संयोजक दान बहादुर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, मया अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह गुड्डू ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। पीएम हेतु पक्का मंच, पण्डाल, पक्के तीन हेलीपैड़ तथा मौजूद जनसमूह के बैठने की व्यवस्थाओं व पाकिंग व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी हासिल की। जनसभा में फैजाबाद तथा अम्बेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र की जनता शामिल होगी।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि केन्द्रीयमंत्री उमाभारती की रैली 24 अप्रैल को 11 बजे रुदौली विधानसभा के आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रोजागांव में आयोजित होगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की जनसभा का आयोजन 25 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे मिल्कीपुर विधानसभा के अमानीगंज में खाकी दास बाबा की कुटी नन्दौली में होगा। दोनो जनसभाओं की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जनसभा को लेकर रुदौली के विधायक रामचन्दर यादव व मिल्कीपुर के विधायक बाबा गोरखनाथ के देखरेख में तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौप दी गयी है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya