पीएम मोदी ने पाकिस्तान को उसकी हैसियत बताने का किया काम : बृजेश पाठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मोदी एटदिरेट ट्वन्टी पुस्तक पर केन्द्रित कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अयोध्या। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शहर के रीडगंज स्थित कोहिनूर पैलेस में मोदी एटदिरेट ट्वन्टी पुस्तक पर केन्द्रित कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह वह भारत है कि अगर हमारे जवानों की तरफ उंगली उठाओगे तो आंख फोड़ देने का काम करेगें। आज पूरी दुनिया में भारत एक ऐसे राष्ट्र के रुप में उभर रहा है जो सक्षम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक सभी को मकान, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन न मिल जाये। हम चैन से नहीं बैठेंगे। इलाज के लिए प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे बड़ी निःशुल्क इलाज की योजना दी।

उन्होनें बताया कि हमने मुगल का शासन देखा। अंग्रेजों का देखा और उसके बाद कांग्रेस का शासन देखा। आजादी के बाद पहली बार परिवर्तन आया तो आपातकाल के बाद सभी दलों ने मिलकर सरकार बनायी। परन्तु वह व्यवस्था परिवर्तन के लिए नहीं बल्कि कुर्सी के लिए थी। जनता के पास कोई विकल्प नहीं था। इसलिए वह लोग दुबारा सत्ता में आ गये। अटल जी की सरकार आई। उनका करिश्माई नेतृत्व था कि उन्होने 36 दलों की सरकार चलाई। इसके बाद 10 वर्षो तक भारत को साईलेंट मोड का प्रधानमंत्री मिला। जब प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रुप में भाजपा ने नरेन्द्र मोदी का चयन किया तो पूरे देश ने उसका स्वागत किया। प्रभु राम ने तय किया कि करिश्माई नेतृत्व आयेगा और वह अयोध्या में मंदिर का निर्माण करेगा।

महंत मिथलेश नंदनी शरण ने बताया कि पुस्तक में नरेन्द्र मोदी के बारे में 20 ऐसे लोगो ने अपने मंतव्य लिखे है जो दुनिया पर शीर्ष पर है। साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य अभय सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी विकास की राजनीति के ध्वजावाहक है। संचालन महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व रामचन्दर यादव, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा व शोभा सिंह, सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  माझा बरहटा में तथागत गौतम बुद्ध की मूर्ति का अनावरण

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya