आफाक अहमद भोलू के परिजनों से मिला कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रियंका गांधी का शोक संदेश देते हुए परिजनों को दिलाया विश्वास

अयोध्या। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रियंका गांधी का शोक संदेश लेकर कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे स्वर्गीय आफाक अहमद भोलू के परिजनों से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का शोक संदेश देते हुए परिजनों को विश्वास दिलाया कांग्रेस पार्टी सदैव स्वर्गीय आफाक अहमद भोलू के परिवार के साथ हर सुख दुख में मजबूती के साथ खड़ी रहेगी । प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह, महानगर उपाध्यक्ष श्रीनिवास शास्त्री, युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संदीप यादव रिशु ,अल्पसंख्यक नेता फिरोज अंसारी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  रक्षा लेखा विभाग में खेल कोटे से भर्ती शुरू करने और कबड्डी टीम गठन का प्रस्ताव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya