मैराथन में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा किया गया स्वागत


अयोध्या। पांच मैराथन में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले भारतीय खिलाड़ी बजरंग सिंह, आशा सिंह एवं बलविंदर कौर का नगर के एक स्थानीय होटल में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद अयोध्या द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में परिषद के प्रदेश एवं जनपद ईकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सम्मानित होने वाले यह तीनों मैराथन धावक श्री रामजन्मभूमि तक कर्मभूमि से जन्मभूमि तक यात्रा करते हुए आज श्रीरामजन्मभूमि दर्शन के लिये आये थे।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप लोगों ने इस आयु के चरण में जो उपलब्धि प्राप्त की है वो अचंभित करने वाली है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह ने किया। मैराथन धावक आशा सिंह मूलतः अयोध्या जनपद की रहने वाली हैं। कार्यक्रम में अनिल सिंह, चन्द्रदेव सिंह, शिवमोहन सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, विनय सिंह, अमरदीप सिंह रिंकू, जंगबहादुर सिंह, अरुण सिंह, परिक्रमा सिंह, सुरेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, शेरबहादुर सिंह, दिनेश कुमार सिंह, मदनविहारी सिंह, शिवप्रताप सिंह, दिनेश सिंह, कुलदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राजू सिंह, नीता सिंह, प्रसुनलता सिंह, सीमा सिंह, रेनू सिंह, विभा सिंह आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  दंगल में बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानो का मिलवाया हाथ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya