खेलो अयोध्या खेलो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय इनायतनगर रहा विजेता

खिलाडियों से परिचय प्राप्त करती एनपीआरसी सरिता मिश्रा

मिल्कीपुर। खेलो अयोध्या खेलो न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन महादेव पूर्व माध्यमिक विद्यालय इनायतनगर के मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मिल्कीपुर के खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने किया। प्रतियोगिता में 9 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर एनपीआरसी सरिता मिश्रा भी मौजूद रहीं उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ कराया। बालक वर्ग व बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय इनायतनगर विजेता रहा। वहीं उप विजेता बालिका वर्ग पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुंगीशपुर रहा व बालक वर्ग में महादेव पूर्व माध्यमिक विद्यालय उप विजेता रहा।
बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसांवा की खुशी प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुंगीशपुर की मानसी द्वितीय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवई कला की प्रिंसी तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालिका वर्ग में बसावां की खुशी प्रथम, मुंगीशपुर की कीर्ति द्वितीय व ग्रामीण पूर्व माध्यमिक विद्यालय इनायतनगर की रोशनी तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मवई कला के तबरेज अहमद प्रथम, बसावां के अर्जुन द्वितीय व मुंगीशपुर के कन्हैया तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में किनौली के सूरज पहले, इनायतनगर के आकाश दूसरे व महादेव पूर्व माध्यमिक विद्यालय इनायतनगर के रवि तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का संचालन व्यायाम शिक्षिका सरोज यादव ने किया। इस मौके पर सुषमा यादव, करामत अली, नील कमल वेद, रेनू गुप्ता, तहरीन फातिमा, श्यामलाल आदि शिक्षक शिक्षिकाओं की सहयोगी भूमिका रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya