धरातल पर भी दिखना चाहिए पौधरोपण : डॉ. अरुण कुमार सक्सेना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या पंहुंचे वन मंत्री ने हनुमान गढ़ी, रामलला का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। सूबे के वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने बुधवार को बसौडी पौधशाला व सुल्तानपुर ब्रांच कैनल के पौधरोपण का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। हिदायत दी कि इस बार 35 करोड़ पौधरोपण होना है। जो धरातल पर दिखना चाहिए।

वनमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया। सर्किट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष, कायस्थ समाज के पदाधिकारियों ठस मीडिया एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया। यहां वन मंत्री ने विभागीय बैठक की। कहा कि इस वर्ष किए जाने वाले 35 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरा करना है। जिसमे अच्छे किस्म के पौधे लगाए जाएं ।

गांव में नदियों के किनारे तथा स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे के किनारे अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए। तथा प्रचार व प्रसार जागरूकता अभियान के तरीके किया जाए। हिदायत दी कि अभियान एक दिखावा मात्र नहीं बल्कि शत प्रतिशत दिखना चाहिए। वन मंत्री ने राम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के उपरांत दाभासेवर में होने वाले पौधरोपण स्थल का निरीक्षण कर बीकापुर की गौरा गयासपुर वृक्षारोपण स्थल का भी गहनता से निरीक्षण किया। वन मंत्री के साथ चीफ कंजरवेटर मध्य क्षेत्र रेनू सिंह ,वन संरक्षक सरयू वृत्त अनिरुद्ध पांडे , प्रभागीय वन अधिकारी ,उप प्रभागीय वन अधिकारी ,क्षेत्रीय वन अधिकारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya