रुदौली। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर हिन्दू इंटर कॉलेज प्रांगण रुदौली में पौध रोपण करते हुए कॉलेज के प्राचार्य रामप्रिय शरण सिंह ने कहा कि निरंकारी बाबा का पूरा जीवन परोपकार में बीता।उन्होंने प्रेम और सद्भाव केसाथ साथ सहज, सरल और जागरूक जीवन जीने की प्रेरणा स्वयं ऐसा जीवन जीकर दिखाया। आज पौधरोपण करके उन्हें याद किया जाना मिशन का बहुत अच्छा कदम है। इसका सर्वत्र अनुसरण किया जाना चाहिए। गदुरही बाज़ार में खंडासा ब्लॉक के प्रमुख राम प्रताप यादव ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की याद में इस अंचल में आयोजित होने वाले समाज कल्याण कार्य अत्यन्त सराहनीय हैं। मुखी रामचन्द्र यादव ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह पर्यावरण संरक्षण के प्रति बहुत सजग रहे और यही शिक्षा दी की प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक है। इस अवसर पर संत निरंकारी सेवादल व साधसंगत के लोग उपस्थित रहे।
निरंकारी बाबा हरदेव के जन्मदिन पर हुआ पौधरोपण
173
previous post