टाइनी टाट्स स्कूल में कराया गया पौधरोपण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। टाइनी टाट्स गु्रप आफ स्कूल्स की सिविल लाइन शाखा में एचडीएफसी बैंक के मैनेजर विनोद मिश्रा, सीनियर मैनेजर जीशान रजा, डिप्टी मैनेजर नितिन सुखविन्दर, साक्षी चोपड़ा एंव मुक्ता लालवानी के संरक्षण में बच्चो के द्वारा विभिन्न प्रकार के फल और फूलो के पौधे लगाये गये। इस एक्टिविटी को बच्चो ने रुचि पूर्वक संपन्न किया। इस कार्यक्रम का आरम्भ बच्चों ने एक नाटक द्वारा किया, जिसमें उन्होने यह संदेश दिया कि मानव जीवन में वृक्षों का क्या महत्व है।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती बिन्नी सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती मुक्ति श्रीवास्तव, कोआर्डिनेटर पूनम लखमानी शिक्षक, शिक्षिकाएं श्रीमती गरिमा मिश्रा, अनूप कुमार, प्रियंका राजपाल, अजय पाण्डेय तथा विघालय की छात्र – छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती बिन्नी सिंह द्वारा बच्चों को पौधे लगाने तथा उनके महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़े  कर्मयोग केवल एक आध्यात्मिक दर्शन नहीं, बल्कि जीवन का व्यावहारिक मार्गदर्शन : एल. वेंकटेश्वरलू
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya