महिला मतदाता जागरूकता हेतु निकाली गयी पिंक रैली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-स्कूटी सवार महिलाओं ने लोगों को जागरूक करने के लिए लगाए नारे

अयोध्या।विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत आज जनपद अयोध्या में आगामी 27 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाले महापर्व मतदान दिवस में रिकार्ड मतदान कराने के उद्देश्य से जनपद की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज सिविल लाइन से मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा की पत्नी श्रीमती रितु रिणवा के नेतृत्व में तथा मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव के संरक्षण में महिला मतदाता जागरूकता हेतु पिंक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सभी महिलाएं गुलाबी साड़ियां और सलवार-सूट पहने थीं। स्कूटी सवार महिलाएं लोगों को जागरूक करने के लिए नारे लगाए। स्कूटी के पीछे बैठी महिलाओं के हाथ में मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखी तख्तियां थीं।

पिंक रैली जीआईसी मैदान से शुरू होकर सिविल लाइन, कैंट, कनौसा, नियावां, अंगूरीबाग, घंटाघर, रिकाबगंज चौराहे से होते हुये जीआईसी में समाप्त हुई। मण्डलायुक्त की धर्मपत्नी श्रीमती रितु रिणवा ने पिंक रैली की महिलाओं को 27 फरवरी 2022 को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी 2022 को रविवार के दिन अपने घरेलू व दैनिक कार्यो को छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। साथ ही अपने घर के समस्त मतदाताओं को भी अपने मताधिकार का महत्व बताते हुये मतदान अवश्य करवायें। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रथम बार वोट कर रही महिला मतदाताओं से कहा कि यह अवसर आपको अपनी पसंद की सरकार चुनने का अवसर प्रदान करती है इसलिए सभी महिला मतदाताओं के साथ-साथ जनपद के समस्त मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और इस विधानसभा चुनाव में रिकार्ड मतदान करके जनपद का शत प्रतिशत का लक्ष्य हासिल करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि महिला जागरूक होंगी तो देश जागरूक होगा।

इसे भी पढ़े  नाला व सड़क निर्माण पूरा करने के पहले मैपिंग करे पीडब्ल्यूडी

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya