भाजपा की असलियत जान चुकी है जनता : चंद्रकांता साहू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सपा की चुनावी बैठक व महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन


मिल्कीपुर। विधान सभा मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित राजकुमारी महाविद्यालय अंजरौली मे समाजवादी पार्टी के तत्वाधान मे चुनावी बैठक एवं महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।  प्रदेश सचिव महिला सभा चन्द्रकान्ता साहू ने विधान परिषद सदस्य स्व. बाबू जगजीवन प्रसाद को याद करते हुए कहा कि जब तक बाबूजी जिंदा रहे तब तक नेताजी के परिवार के प्रति समर्पित रहे तथा क्षेत्र से पहुंचने वाले दीन दुखियों की समस्याओं को चुनौती के रूप में लेते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करवाया।

आगे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा फैजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की जीत से पूरे देश में अयोध्या का सम्मान बढ़ा है। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिल्कीपुर की सम्मानित जनता भारतीय जनता पार्टी को दोहरी चोट देगी। भाजपा का जन आधार खिसक चुका है। क्योंकि जनता इनकी असलियत जान चुकी है। सम्मेलन के दौरान सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, अजीत प्रसाद, मसरूर खान ,सुनीता कोरी ,रामजी पाल, अनूप सिंह ,आकिब खान सहित दर्जनों सपाई मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अश्लील ताक-झांक की प्रवृत्ति, है वायुरिज्म मनोविकृति : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya