लोक अदालत में निस्तारित कराएं लंबित मामले : ज्ञान प्रकाश तिवारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जनपद न्यायालय में लगेगी शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत

अयोध्या। ऐसे वाद जो लंबित चल रहे हैं। जिसके कारण कोर्ट का चक्कर काटना पड़ता है। सुलह समझौते से निस्तारण हो सकता है तो परेशानियों से छुटकारा लोक अदालत में मिल जाएगी। अपने मामले लोक अदालत से निस्तारित कराएं। यह कहना है जनपद न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ सुनील कुमार सिंह का। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में उक्त न्यायाधीशों ने बताया कि जनपद न्यायालय में 12 दिसम्बर 2020 को राष्ट्रीय लोक अदालत सुबह 10ः30 बजे आयोजित की जा रही है। बताया कि ऐसे सभी लोग जिनका वाद न्यायालय में विचाराधीन है।आर्थिक व सामाजिक परेशानी के कारण निस्तारण नहीं हो पा रहा है।उन सभी का निस्तारण लोक अदालत में सुलह समझौता के माध्यम से निस्तारित किया जाता है। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि इस लोक अदालत में समाज के वह वर्ग जो किसी भी तरीके से न्यायालय से अपना मामला समाधान नहीं करा पा रहे हैं लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर वाद का निस्तारण करा सकते हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बहुत से मामले ऐसे हैं जो पेंडिंग पड़े हैं। जिसमें सुलह समझौता से मामले का निस्तारण किया जा सकता है। लोक अदालत के माध्यम से वह मामले निपटाए जाते हैं। यह उसी प्रकार है जिस प्रकार रामायण व महाभारत में भी युद्ध न हो उसके लिए दूत भेज कर सुलह समझौता की पहल की गई थी। परंतु उस काल में परिस्थितियां विपरीत होने के कारण इतना बड़ा युद्ध करना पड़ा। कहा कि हम सभी न्यायालय में बैठे न्यायाधीश इस बात पर जरूर विशेष ध्यान रखते हैं कि जनता का ज्यादा से ज्यादा कार्य लोक अदालत के माध्यम से निपट जाए जिससे भी अपने परिवार में एक सुखी जीवन जी सकें।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya