पैक्सफेड अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अनुपस्थित अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता पर कार्यवाही का निर्देश

अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ पैक्सफेड के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री प्रेम सिंह शाक्य जी ने मंगलवार को डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति व रजिस्ट्रार आवास के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और दोनों पर विभागीय कार्यवाही के लिए एमडी को निर्देशित किया।अध्यक्ष रविवार को मिल्कीपुर के खिहारन में भाजपा नेता अजीत मौर्य के यहां उनके भाई के निधन पर शांति भोज में सम्मिलित होने आये थे। उ

न्होंने मंगलवार सुबह रामलला और हनुमान गढ़ी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 6.7 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे कुलपति एवं रजिस्ट्रार आवास की गुणवत्ता को बारीकी से परखा, उन्होंने निर्माण सामग्री का भी गहन निरीक्षण किया, आवास के निर्माण में लग रही सरिया का ट्रेडमार्क देखा। और निर्माण कार्य देख रहे इंजीनियर को गुणवत्ता परक निर्माण कराए जाने के लिए निर्देशित किया।

अध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार चौरसिया, सहायक अभियंता संजय सिंह अनुपस्थित थे, अध्यक्ष ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और एमडी को फोन कर दोनों अधिकारियों पर विभागीय कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के समय जेई संजय सिंह व हरगोविंद वर्मा मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पर्यटन के क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं : विवेक पाण्डेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya