पवन पाण्डेय बने अमानीगंज विकासखंड के प्रधान संघ अध्यक्ष 

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अमानीगंज। अखिल भारतीय प्रधान संघ की अमानीगंज इकाई का चुनाव बुधवार को विकासखंड मुख्यालय अमानीगंज स्थित सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से जयराजपुर के प्रधान पवन कुमार पाण्डेय को अध्यक्ष घोषित किया गया।

जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह व जिला संरक्षक रामचेत यादव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में पवन कुमार पाण्डेय निर्विरोध निर्वाचित  उनके नाम का प्रस्ताव अजय सिंह, संतोष मिश्रा, राजित राम के द्वारा किया गया जिसका समर्थन मनीष श्रीवास्तव ,रानू सिंह, राम लहु  यादव, मोहम्मद अंसार , शंभू सिंह आदि बड़ी संख्या में प्रधानों ने किया।

जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लाक अध्यक्ष अपनी ब्लाक कमेटी का गठन एक सप्ताह में सुनिश्चित करेंगे। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार पांडे ने कहा कि वह ग्राम प्रधानों के के सम्मान में कोई आंच नहीं आने देंगे प्रधानों के हितों की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसे भी पढ़े  कैंसर के उपचार में समय पर पहचान सबसे महत्वपूर्ण : डॉ. शशांक चौधरी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya