भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनायी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति का विकास भाजपा का संकल्प : वेद गुप्ता

अयोध्या। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप में मनाया। समर्पण दिवस पर पार्टी के विभिन्न नेताओं के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मोदी एप, चेक तथा गुल्लक के जरीये पार्टी फंड में सहयोग दिया गया। सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय प्रत्येक के द्वारा 11 हजार का सहयोग प्रदान किया गया।
कैम्प कार्यालय पर कार्यक्रम के दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों पर काम कर रही है। कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति का विकास भाजपा का संकल्प है। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के जरीये गरीबों की जीवनशैली में उत्थान हो रहा है। दीनदयाल का पूरा जीवन समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पित था। हम राष्ट्र व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वाहन का संकल्प आज के दिन ले रहे है। अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन सादगी का प्रतीक था। उन्होने समाज को विकसित करने का एक विजन दिया। उनके विचारों को आत्मसात करके पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। तन, मन और धन राष्ट्र के प्रति समर्पित करने के भाव के साथ हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निवार्हन कर रहे है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी द्वारा समर्पण दिवस सभी बूथो पर आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम 15 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान हम दीनदयाल के द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये कार्यो को याद करके उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम पूर्व जिलाध्यक्ष महंत मनमोहन दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा, महानगर अध्यक्ष कमलेश आवास सहित दो दर्जन स्थानों पर मनाया गया। इन कार्यक्रमों में चंद प्रकाश गुप्ता, इं0 रणवीर सिंह, तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे, अमल गुप्ता, विनय श्रीवास्तव, त्रियुगी पाण्डेय, बालकृष्ण वैश्य, राज कुमार वर्मा, आशीष मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, परमानंद मिश्रा, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, नागेन्द्र सिंह लल्लू, बब्लू मिश्रा, डा अनिल सिंह, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, सुप्रीत कपूर, हरभजन गौड़ मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya