आजादी के नायकों का सघर्ष विषय पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में शनिवार को क्षेत्रीय भाषा व हिन्दी भाषा एवं साहित्य विभाग द्वारा आजादी के नायकों का सघर्ष विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के छात्ऱ-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ विवि अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने किया।

उन्होंने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगाठ पर अमृत महोत्सव के अन्तर्गत पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें छात्र-छात्राओं ने आजादी के नायकों के सघर्ष को उकेरा है। इन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल में फाइन आट्स की रीमा सिंह व वनिता पटेल रही। प्रतियोगिता का सफल संयोजन भोजपुरी भाषा की डॉ0 स्वाति सिंह व अवधी भाषा की डॉ0 प्रत्याशा मिश्रा द्वारा किया गया।

इस दौरान क्षेत्रीय भाषा के समन्वयक डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र, डॉ0 सुमनलाल सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़े  कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya