-रायफल की सफाई करते वक्त गले में लगी गोली

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान की खुद की रायफल से चली गोली से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे राजा दशरथ मेडिकल कोलज ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिद्धार्थ नगर का रहने वाला कुलदीप त्रिपाठी राम जन्मभूमि सुरक्षा में तैनात था। वह 2019 बैच का सिपाही था। शुक्रवार सुबह 6ः15 बजे खूब बारिश हो रही थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बारिश का पानी रायफल के बैरल में चला गया था। कुलदीप बैरल की सफाई करने लगा तभी अचानक से गोली चल गई। गोली कुलदीप के गले में लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित जुटाए।
पीएसी जवान की मौत की सूचना पर आईजी पीएसी अपर्णा कुमार पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। उन्होंने मृतक जवान के परिजनों को ढांढस बंधाया। अपर्णा ने कहा कि विभाग और सरकार परिवार के साथ है और हम हर तरह की मदद करेंगे। वहीं आरक्षी कुलदीप कुमार त्रिपाठी के दुःखद निधन पर अयोध्या पुलिस परिवार व वरिष्ठ अधिकररियों द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी।