in

पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी : वेद प्रकाश गुप्ता

वन विभाग द्वारा वर्ल्ड फेस्टिबल का किया गया आयोजन

अयोध्या। सरयू तट स्थित गुप्तारघाट में वन विभाग के तत्वाधान में वर्ल्ड फेस्टिबल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाये रखना हम सब की जिम्मेदारी है। इसके लिए वर्ल्ड फेस्टिबल का आयोजन किया गया है। पक्षियों के रहन सहन के उपयुक्त परिवेश बनाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सबको आगे आना होगा।
उन्होने बताया कि सरकार द्वारा इसको लेकर कई कदम उठाये गये है। प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन किये जाते रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन संरक्षक केसी वाजपेयी ने किया। मुख्य प्रवक्ता बर्ड बाचर आजाद सिंह ने पक्षियों के उपर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रभागीय वनाधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि हम लोगो ने यह संकल्प लिया है कि हम अपने यहां नम भूमि जैसे झरने, झील या नदियों को पोषित करेगे। इसके तहत 2 फरवरी को वर्ल्ड फेस्टिबल का आयोजन हुआ। प्रत्येक जनपद में एक स्थान इसके लिए चयन किया गया। यहां प्रवासी पक्षियों व अन्य वन्य जीवों के विषय में बच्चों को जानकारी दी गयी। जिसमें विभिन्न स्कूलों से बच्चों को आमंत्रित किया गया था। इसमें 200 बच्चां ने हिस्सा लिया जिसमें 80 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव : भाजपा के मंत्रियों ने बैठक कर किया मंथन

What do you think?

Written by Next Khabar Team

अयोध्या रिंग रोड निर्माण की भी रखी जाएगी आधारशिला

विश्व कैंसर दिवस पर होंगे विविध आयोजन