चौक की रामलीला में भरत मिलाप का आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। श्रीराम जानकी एवं रामलीला कमेटी चौक बजाजा में शनिवार को भरत मिलाप का कार्यक्रम 6 बजे शाम को शुरू हो गया। इसकी शोभा यात्रा चौक से फतेहगंज, कसाबबाड़ा होते हुए रिकाबगंज होते हुए फिर चौक से राठहवेली, साहबगंज होते हुए वापस चौक आयेगी। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार, मंत्री घनश्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्याम नारायण अग्रवाल तथा कार्यक्रम का संचालन कन्हैया अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में दिलीप कुमार यादव, राजेश मौर्या, अविंद श्रीवास्तव, महेन्द्र प्रताप रावत, विशाल पाण्डेय, चन्द्रदेव शुक्ला, राजू यादव आदि शामिल है।

इसे भी पढ़े  विद्युत आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya